नोएडा

Noida News: नोएडा पुलिस की गिरफ्त में शातिर लुटेरे, बड़ी वारदात की कर रहे थे प्लानिंग

नोएडा पुलिस ने सोमवार को दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। लेटेरों के पास से चार सोने की चेन, लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त किए 60 हजार रुपए, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटर साइकिल, दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं-

Image

नोएडा पुलिस की गिरफ्त में शातिर लुटेरे

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida: नोएडा के सूरजपुर थाने की पुलिस ने सोमवार रात को एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटी हुई चार सोने की चेन, 60 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, दो देसी तमंचे, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटर साइकिल बरामद की है। इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीती रात को थाना सूरजपुर पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटर साइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे हैं।

पुलिस को बरामद लूट का सामान

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने भट्टा गोल चक्कर के पास से दीपक और श्यामवीर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटी हुई चार सोने की चेन, लूटी गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त किए 60 हजार रुपए, एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटर साइकिल, दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

लूट के मामले में गिरफ्तार दो बदमाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। DCM सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीती रात को थाना सूरजपुर पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटर साइकिल पर सवार होकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article