नोएडा

Noida News: सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा यूपी का ये शहर

Noida News: यूपी के नोएडा को औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब इसके सांस्कृतिक केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। नोएडा की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ से पहले शहर को सांस्कृतिक केंद्र बनाने का प्रयास है।

Image

सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा नोएडा

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा शहर को औद्योगिक नगरी और हाउसिंग सोसाइटी के रूप में तैयार किया गया है। यहां ढेरों ऊंची-ऊंची इमारतें हैं। लेकिन अब नोएडा केवल औद्योगिक ही नहीं सांस्कृतिक केंद्र भी बनने जा रहा है। जिस प्रकार लखनऊ, बनारस, पुणे, बेंगलुरु आदि शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ठीक उसी प्रकार नोएडा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध नोएडा को सांस्कृतिक केंद्र बनाने की जो तैयारी कर रहा है। नोएडा को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्राधिकरण नॉलेज पार्टनर की सहायता लेगा।

जारी किया गया रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल

जानकारी के अनुसार, नोएडा को सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया गया है। इस प्रपोजल के माध्यम से इच्छुक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। इसकी अंतिम तिथि 4 अक्टूबर बताई जा रही है।

नॉलेज पार्टनर से ली जाएगी सहायता

अधिकारियों का कहना है कि शहर में सांस्कृतिक स्थलों की कमी है। इस कमी के कारण ही लोगों के बीच अलगाव है। इसे कम करने के लिए और समुदायों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्राधिकरण द्वारा नॉलेज पार्टनर की मदद ली जाएगी। इसका चयन करने के बाद एजेंसी शहरी स्थानों को बढ़ाने और शहर की सांस्कृतिक जीवंत और गर्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए लाभकारी होगी। इसके लिए डिजाइन की गई रणनीतियों को लागू किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण और नॉलेज पार्टनर दोनों मिलकर काम करेंगे।

नोएडा को मिलेगी नई पहचान

औद्योगिक नगरी के नाम के मशहूर नोएडा को अब नई पहचान मिलने वाली है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम का कहना है कि नॉलेज पार्टनर नोएडा को एक अनूठी सांस्कृतिक पहचान देने में सहायता करेंगे और उसके अनुसार इसका विकास किया जाएगा। न केवल सांस्कृतिक स्थान, बल्कि कई मनोरंजक स्थानों का भी विकास किया जाएगा। ये कम्युनिटी ओनरशिप को भी बढ़ावा देगें। प्राधिकरण के सीईओ का कहना कि है दो साल बाद नोएडा 50वीं वर्षगांठ मनाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि तब तक नोएडा शहर की पहचान सांस्कृतिक रूप में भी की जाए।

ये है योजना

  • नोएडा में सांस्कृतिक स्थलों का किया विकास किया जाएगा।
  • यहां पूरे साल थीम के आधार पर उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
  • समय-समय पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article