नोएडा में नए साल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 3 सुपरज़ोन में 3000 पुलिसकर्मी तैनात; 115 पाइंट पर होगी चेकिंग

नए साल के जश्न को देखते हुए नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे मॉल और बाजारों में अगले दो दिनों तक पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पूरे शहर को 3 सुपर जोन, 10 जोन, 27 सेक्टर और 119 सब सेक्टर में बांटा गया है।

नए साल के जश्न को लेकर दो दिनों तक भीड़ भाड़ वाले स्थानों मॉल और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। इसके लिए पूरे शहर को 3 सुपर जोन और 10 जोन और 27 सेक्टर और 119 सब सेक्टर में बांटा गया है। तीनों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में उपलब्ध पुलिस बल की ऑडिटिंग करते हुए गौतमबुद्ध नगर के नोएडा, सेंट्रल नोएडा, ग्रेटर नोएडा जोन में 8 डीसीपी, 5 एडीसीपी, 15 एसीपी 75 एसएचओ, निरीक्षक, 750 उपनिरीक्षक, 117 महिला उपनिरीक्षक, 1470 हेड कांस्टेबल, 473 पुलिस कर्मियों की दिन और रात्रि में ड्यूटी लगाई है।

photo (8)

नोएडा पुलिस।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

इसके अलावा 7 कंपनी पीएसी बल की भी ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी दंगा निरोधक उपकरणों से सुसज्जित रहेंगी। पीआरवी व पीसीआर वाहनों द्वारा भी लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा पिनाक कमांडो एवं क्यूआरटी की टीमें विभिन्न लोकेशन पर रिर्जव रखी गई है। डॉग स्वायड व बीडीएसएस टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। माल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन सर्विलान्स की विभिन्न टीमों को नियुक्त करके चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।

End of Feed