नोएडा

Noida Crime News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल टावर की चोरी को देता था अंजाम

Noida Crime News: नोएडा में थाना फेज 2 के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Image

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime News: नोएडा में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां आए दिन लूट और स्नेचिंग के मामले सामने आते हैं। अपराध को कम करने के लिए नोएडा पुलिस द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। नव वर्ष के अवसर पर नोएडा पुलिस एक्शन मोड में है और अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पूरा नोएडा नए साल से जश्न में डूबा हुआ है। इस बीच थाना फेज 2 के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली बदमाश के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल टॉवर की चोरी को देता था बदमाश अंजाम

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना फेज 2 के पास चेकिंग के लिए पुलिस द्वारा एक शख्स को रोका गया। पुलिस की टीम को देख बदमाश नहीं रुका और वहां से भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान विकास उर्फ टोई के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावर के आर.आर.यू चोरी की घटनाओं को देता था अंजाम। इन मामलों में बदमाश का एक साथी पहले ही जेल जा चुका है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article