Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का यू टर्न देखने को मिलने वाला है। कई दिनों तक अच्छी धूप खिलने के बाद एक बार फिर बारिश वापसी करने वाली है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम में यह बदलाव सोमवार को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। 19 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यूपी के जिलों में यह बदलाव नजर आएगा। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि दिन में और शाम के समय आंशिक रूप से बादल दिखाई दे सकते हैं।
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में आज का मौसम
नोएडा में शनिवार को आसमान साफ रहा और दिन में धूप भी देखने को मिली। इस दिन न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Accuweather के अनुसार सुबह के दौरान यहां का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है जो दोपहर तक 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। शाम के समय तापमान में फिर गिरावट होगी और रात को यहां का तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है।
सोमवार को होगी बारिश
नोएडा में सोमवार से मौसम करवट लेने वाला है। कल यहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। आने-वाले 3-4 दिनों तक ऐसा ही मौसम नोएडा में देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते यूपी, दिल्ली समेत कई मैदानी क्षेत्रों में बदलाव होगा। नोएडा में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहने वाला है। वहीं अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट नजर आ रही है। अगले तीन दिन यहां का अधिकतम तापमान 23- 25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। नोएडा में 22 फरवरी से आसमान फिर से साफ नजर आएगा।
