Noida Fire: नोएडा में मीटर फैक्टरी में आग से मची भगदड़, 30 से अधिक मजदूर घायल

नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दौरान करीब 240 मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 20 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Noida Fire News: नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में बिजली का मीटर बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। आग लगने के समय ’कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ नामक फैक्टरी में लगभग 240 मजदूर फंस गए थे, जिनमें घायल भी शामिल थे। यह फैक्टरी फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित है। पुलिस ने बताया कि बचाव दल ने खिड़कियों को तोड़कर मजदूरों बाहर निकाला।

noida fire

नोएडा में ऑफिस बिल्डिंग में लगी आग

आग लगने के बाद मची भगदड़

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि घटना में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, ’’कुछ घायलों का आईसीयू में इलाज हो रहा है। कुछ लोगों की हड्डियां टूट गई हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।’’ अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में स्थित बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी ’कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ में गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में करीब 240 लोग काम कर रहे थे। आग के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed