नोएडा में बी-फार्मा की छात्र के साथ उत्पीड़न, विरोध पर प्रिंसिपल ने दी फेल करने की धमकी, 2 टीचर गिरफ्तार

Noida News: नोएडा के एक प्रसिद्ध कॉलेज में बी-फार्मा की शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा ने टीचर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही उसने बताया कि प्रिंसिपल ने भी इस मामले को लेकर उसे अनसुना किया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

Noida News: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज के दो शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर संस्थान के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एक शिक्षक को हिरासत में लिया है।

Crime News

नोएडा में बी-फार्मा की छात्र के साथ उत्पीड़न

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलेज में बी-फार्मा कोर्स के चौथे वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान फैकल्टी के एक सदस्य ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने आगे बताया कहा कि छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसका एक दोस्त उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

End of Feed