मां पर पहले चाकू से हमला, फिर पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग; एक पल के गुस्से ने परिवार से छीन लिया जवान बेटा

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में घरेलू विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक सागर यादव ने कथित तौर पर अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया।

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला किया और फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला थाना बिसरख क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय सागर यादव अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-1 स्थित फ्लैट नंबर 1804 में रहता था।

Noida crime

मां घायल और बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

किसी बात को लेकर मां से हुई कहासुनी

मूल रूप से उसका परिवार गांव पतवाड़ी का रहने वाला है। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें कन्धे पर हल्की चोटें आईं। घटना के बाद वह फ्लैट से बाहर निकला और नीचे जाकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस (Noida police) को सूचना दी।

End of Feed