गाजियाबाद की इंडस्ट्री में नई जान फूंकेगा जेवर एयरपोर्ट, इन क्षेत्रों को होगा जबरदस्त फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 28 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ ही गाजियाबाद को भी जबरदस्त फायदा होने जा रहा है। चलिए जानते हैं जेवर एयरपोर्ट कैसे गाजियाबाद की इंडस्ट्री को बूस्ट देगा।

ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से समूचे दिल्ली-एनसीआर को फायदा होगा। इस एयरपोर्ट के उद्घाटन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोग जितने खुश हैं, उतने ही खुश गाजियाबाद के निवासी भी हैं। हों भी क्यों नहीं, इस एयरपोर्ट के बनने से गाजियाबाद को भी बहुत फायदा होने जा रहा है। पहले ही गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत एक्सप्रेस की कनेक्टिविटी के प्रपोजल पर काम चल रहा है। माना जा रहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट गाजियाबाद में उद्योग-धंधों के विकास में काफी अहम भूमिका निभाएगा।

​जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद की इंडस्ट्री को भी मिलेगा बूस्ट

जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद की इंडस्ट्री को भी मिलेगा बूस्ट

गाजियाबाद में इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री की भरमार है। यहां पर इंजीनियरिंग उत्पाद, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और मेटल उत्पाद के विश्व प्रसिद्ध उद्योग हैं। गाजियाबाद जिले में रोल्स, गीयर, शाफ्ट्स, शुगर मिल मशीनरी, एलिवेटर्स, पेंट, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रिक केबल से जुड़े कई उद्योग मौजूद हैं।

End of Feed