राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दृष्टि नकारात्मक, उन्हें कोई संतुष्ट नहीं कर सकता - CM योगी आदित्यनाथ

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टाइम्स नाउ नवभारत के मंच से राज्य के बढ़ते बजट और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सोच को नकारात्मक बताते हुए कहा कि वे कभी संतुष्ट नहीं हो सकते।

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार 17 फरवरी को टाइम्स नाउ नवभारत के विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में बात करते हुए उन्होंने दोनों को नकारात्मक सोच वाला बताया।

CM Yogi Adityanath in up Conclave.

Viksit Bharat Samriddh UP Conclave में CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर के विकास पर बात की

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि साल 2017 में जब उत्तर प्रदेश में डबल इंडिन की सरकार बनी, तब तक 2016-17 में पिछली सरकार ने 3 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। उन्होंने कहा, आज उत्तर प्रदेश विकास के रथ पर सवार है और इस साल हमने इस बार 9 लाख, 12 हजार 600 करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया है।

End of Feed