शहर

उत्तर भारत में अगले कुछ घंटे भारी, इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Rain Alert : उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में जल्द ही गरज के साथ बारिश शुरू होने की संभावना है। ये बेमौसम बारिश 18 फरवरी को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।

Image

आज बारिश का अलर्ट

Rain Alert Today : उत्तर भारत में अगले कुछ घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ये गतिविधियां राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों पर हो सकती हैं। ये गतिविधियां 18 फरवरी तक रुक-रुक कर होने का अनुमान है। खासकर, पश्चिमी राजस्थान में कमज़ोर पश्चिमी हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। हालांकि, तापमान में किसी प्रकार के बढ़ोतरी के चांस नहीं हैं। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 17 फरवरी की रात तक उत्तरी, मध्य राजस्थान, जयपुर, पश्चिमी हरियाणा और दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में गरज के साथ बौछारें और छिटपुट मध्यम बारिश की संभावना है। 18 फरवरी की सुबह से शाम तक ये बौछारें दिल्ली एनसीआर, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होंगी, जिसके बाद इन राज्यों में भी मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

राजस्थान मौसम केंद्र ने बताया कि अगले 36 घंटों के दौरान जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, शेखावटी और कोटा संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं यानी आंधी चलेगी, जिस कारण पेड़ों के आसपास या नीचे नहीं रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 18 बुधवार की सुबह तक मौसम खराब हो सकता है।

राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करौली में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि मौसम साफ होने के बाद ये गर्मी के संकेत मिलने लगेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article