Bihar News: बिहार में नीतीश युग का आज आखिरी दिन, कैबिनेट की बैठक के बाद देंगे इस्तीफा, जानिए पूरा शेड्यूल

Nitish Kumar: नीतीश कुमार आज दिन की शुरुआत भीम राव अंबेडर की सम्मान के साथ करेंगे। सबसे पहले बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे।

Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति में आज 14 अप्रैल 2026 को बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। बिहार में आज नीतीश युग की समाप्ति का दिन है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद (Nitish Kumar Resignation) से इस्तीफा देंगे। उनका 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का शेड्यूल तय है। अब बड़ा सवाल यह है कि नीतीश किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

Nitish bihar Era

बिहार में नीतीश युग का अंत

नीतीश कुमार आज दिन की शुरुआत भीम राव अंबेडकर को सम्मान के साथ करेंगे। वह सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इसे उनके इस्तीफे से पहले के अंतिम सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है। नीतीश कुमार का आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल से मुलाकात का समय तय हो गया है जहां वे बिहार सीएम पद से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपेंगे। कई दिनों से कयास थे कि नीतीश कुमार मंगलवार यानी 14 अप्रैल को सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, अब ये बात साफ हो गई है।

End of Feed