राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने छोड़ा मंत्री पद; नीतीश कुमार को भेजा इस्तीफा

बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिन ने सोमवार को दिल्ली में अपना पद संभाल लिया था। वे बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने अपन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेजा है। वर्तमान में वे बिहार में पीडब्लू मंत्री हैं।

BJP President

बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

बता दें कि नितिन नबीन को रविवार को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद कल उन्होंने पार्टी मुख्यालय में कई शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में अपना कार्यभार संभाला।

End of Feed