दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम से मिलेगी मुक्ति! 3 ROB, 4 फ्लाईओवर और 4 अंडरपास सफर बनाएंगे आसान; देखें पूरी डिटेल

दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर 1,123.56 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके तहत फरीदाबाद, पलवल, मथुरा और आगरा में तीन रेलवे ओवरब्रिज, चार फ्लाईओवर और चार व्हीकल अंडरपास बनाए जाएंगे।

दिल्ली से आगरा के बीच सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-आगरा कॉरिडोर पर सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 1,123.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत तीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB), चार फ्लाईओवर और चार व्हीकल अंडरपास (VUP) बनाए जाएंगे। इनका निर्माण हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल तथा उत्तर प्रदेश के मथुरा और आगरा जिलों में किया जाएगा।

Delhi Agra corridor project

दिल्ली-आगरा हाईवे (सांकेतिक फोटो-Istock)

नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। यह परियोजना नेशनल हाईवे-44 और नेशनल हाईवे-19 से जुड़े हिस्सों पर लागू होगी। इसका उद्देश्य दिल्ली-आगरा मार्ग पर यातायात को सुगम बनाना, जाम की समस्या कम करना और सड़क सुरक्षा में सुधार करना है।

End of Feed