Delhi News: पीरागढ़ी, नांगलोई और मुंडका में खत्म होगा ट्रैफिक जाम, NH-9 के अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की हरी झंडी

Delhi News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NH-9 (रोहतक रोड) पर उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टीकरी बॉर्डर तक 12.4 किमी लंबे 6-लेन कैरिजवे और सर्विस रोड के कायाकल्प के लिए 359.63 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में NH-9 (रोहतक रोड) के अपग्रेडेशन के लिए 359.63 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस परियोजना के तहत उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से लेकर टीकरी बॉर्डर (हरियाणा सीमा) तक 12.4 किलोमीटर लंबे 6-लेन मुख्य कैरिजवे और सर्विस रोड का कायाकल्प किया जाएगा।

Nitin Gadkari Delhi NH-9 Upgrade

उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टीकरी बॉर्डर तक होगा कायाकल्प (सांकेतिक चित्र)

लाखों यात्रियों और औद्योगिक कॉरिडोर को मिलेगा सीधा फायदा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी पोस्ट में बताया कि एनएच-9 (रोहतक रोड) दिल्ली को हरियाणा के बहादुरगढ़ और रोहतक से जोड़ने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण मुख्य सड़क है। नितिन गडकरी ने एक्स (X) पर लिखा कि "दिल्ली में हमने उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन से टीकरी बॉर्डर तक 12.4 किलोमीटर लंबे, 6-लेन के मुख्य कैरिजवे और सर्विस रोड के उन्नयन के लिए ₹359.63 करोड़ स्वीकृत किए हैं। NH-9 (रोहतक रोड) एक प्रमुख आर्टेरियल कॉरिडोर है जो दिल्ली को बहादुरगढ़ और रोहतक से जोड़ता है।" यह सड़क पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख आवासीय और औद्योगिक इलाकों से होकर गुजरती है, जिनमें पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, नांगलोई, मुंडका, टीकरी बॉर्डर शामिल हैं। रोजाना इस मार्ग से भारी मात्रा में क्षेत्रीय, उपनगरीय और औद्योगिक यातायात गुजरता है, जो दिल्ली के पश्चिमी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ है।

End of Feed