तेलंगाना को बड़ी सौगात, हैदराबाद-पणजी कॉरिडोर पर NH-167 के लिए 3175 करोड़ मंजूर, 4-लेन में बदलेगा हाईवे

कैबिनेट ने तेलंगाना में NH-167 के गुडेबल्लूर से महबूबनगर खंड को 4-लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। 3175 करोड़ का यह प्रोजेक्ट यातायात को बेहकर करेगा और क्षेत्र में रोजगार के 32 लाख से अधिक अवसर पैदा करेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गुडेबल्लूर, मगनूर, मखथल, मारिकल, देवकद्रा, जकलेर, येलिगंदला और बंडेपल्ली जैसे घनी आबादी वाले कस्बों को जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने तेलंगाना के विकास को नई रफ़्तार देने वाला एक बड़ा फैसला लिया है। हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत नेशनल हाईवे-167 के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी गई है। गुडेबल्लूर से महबूबनगर तक के इस सफर को अब 4-लेन के मानक स्तर पर विकसित किया जाएगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

4 Lane Gudebellur Mahabubnagar on NH 167 news

हैदराबाद पणजी कॉरिडोर पर NH-167 होगा अपग्रेड (सांकेतिक तस्वीर)

जाम और खराब सड़कों से मिलेगा छुटकारा

फिलहाल गुडेबल्लूर और महबूबनगर के बीच की सड़क काफी संकरी और खराब बनावट वाली है। इस रूट पर पड़ने वाले गुडेबल्लूर, मगनूर, मखथल, मारिकल, देवकद्रा, जकलेर, येलिगंदला और बंडेपल्ली जैसे घनी आबादी वाले कस्बों में अक्सर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के 4-लेन होने से यातायात सुगम होगा और नारायणपेट और महबूबनगर जिलों के निवासियों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।

End of Feed