दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिरकर नवविवाहिता की मौत, ढाई महीने पहले हुई थी शादी; मायके ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Delhi Newlywed Woman Death: दिल्ली की लोधी कॉलोनी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाके में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर गिरने के बाद 28 साल की एक नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं महिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक बयान में कहा गया है कि, "पुष्प विहार की रहने वाली आकृति नाम की महिला शनिवार को पालिका कुंज के एनडीएमसी फ्लैट्स के बी-ब्लॉक से कथित तौर पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

Delhi Newlywed Woman Death

दिल्ली में एनडीएमसी फ्लैट से गिरने के बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी

24 अप्रैल को हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, आकृति ने इस साल 24 अप्रैल को शादी की थी और वह छतरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, "चूंकि मौत शादी के सात साल के अंदर हुई है, इसलिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को जरूरी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया करने के लिए सूचित कर दिया गया है।" घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है और जांच जारी है।

End of Feed