न्यू नोएडा को Ganga Expressway से जोड़ने की तैयारी, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

NCR में एक नया शहर न्यू नोएडा बसाया जा रहा है और इस नए शहर को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 20 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड बनाए जाने की योजना है। इस सड़क परियोजना से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, निवेश बढ़ेगा और औद्योगिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

यह तो आप जानते ही हैं कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद अब NCR में एक और शहर बसाया जा रहा है। इस शहर का नाम न्यू नोएडा (DNGIR) रखा गया है। न्यू नोएडा को लेकर प्राधिकरण की बड़ी योजनाएं हैं, लेकिन अभी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने न्यू नोएडा परियोजना को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा दिया है।

New Noida Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा प्रस्तावित न्यू नोएडा

नोएडा अथॉरिटी ने कल यानी सोमवार 1 जून को घोषणा की कि न्यू नोएडा को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलेगी। बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे गौतमबुद्ध नगर जिले के पड़ोसी जिले बुलंदशहर से होकर गुजरता है और Ganga Expressway से कनेक्टिविटी के लिए एक नई लिंक रोड बनाई जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी की योजना का मकसद क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और औद्योगिक विकास को रफ्तार देना है।

End of Feed