दिल्ली में ड्रग्स और स्टेरॉयड माफिया का भंडाफोड़; रेड में मिला 45 किलो एक्सपायर्ड सप्लीमेंट, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद

नई दिल्ली के नजफगढ़ में अवैध स्टेरॉयड और एक्सपायर्ड हेल्थ सप्लीमेंट्स के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है। FSSAI और नाडा की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।

नई दिल्ली में नकली पनीर, नकली टूथपेस्ट और नकली ईनो के बाद अब एक्सपायर्ड सप्लीमेंट्स और अवैध ड्रग्स के नेटवर्क का पता चला है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में प्रशासन ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से बिक रहे प्रतिबंधित ड्रग्स और एक्सपायर हो चुके सप्लीमेंट्स के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

New delhi najafgarh illegal drugs

बरामद हुए सप्लीमेंट्स और ड्रग्स

नाडा (NADA) के इनपुट पर एक्शन

23 अप्रैल 2026 को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) से मिली एक महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, FSSAI की उत्तरी क्षेत्रीय टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से नजफगढ़ में धावा बोला। जांच में पाया गया कि "गौरव वत्स न्यूट्रिशन" नामक संस्थान बिना किसी वैध लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स की अवैध बिक्री कर रहा था।

End of Feed