नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा होगी आसान, नया वैकल्पिक मार्ग जल्द होगा शुरू; जानें अपडेट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया वैकल्पिक मार्ग जल्द शुरू होने जा रहा है, जिस पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिंडन नदी पर बन रहा पुल और उससे जुड़ी सड़कें पूरी होने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा ज्यादा आसान हो जाएगी।

Noida Greater Noida Alternative Route: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक नया वैकल्पिक रास्ता जल्द ही चालू करने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। नॉलेज पार्क-3 से नोएडा के सेक्टर 146-147 को जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर बन रहा पुल और उससे जुड़े एप्रोच रोड का निर्माण तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगा। साथ ही, परी चौक पर लगने वाले भारी ट्रैफिक से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।

New Alternative Route Between Noida and Greater Noida (Symbolic Photo)

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नया वैकल्पिक रूट (प्रतीकात्मक फोटो)

25 करोड़ रुपये की लागत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने मंगलवार को हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल और ग्रेटर नोएडा की ओर बन रहे एप्रोच रोड का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों व कार्यदायी एजेंसी को तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा की ओर बनने वाली एप्रोच रोड की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है, जिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

End of Feed