CM पुष्कर सिंह धामी बोले, हमने नकल माफिया के खिलाफ की निर्णायक कार्रवाई, विपक्षी दलों को लगाई लताड़

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दलों पर आज जमकर निशाना साधा। एक तरफ उन्होंने ‘जन-जन की सरकार’ अभियान के बारे में जानकारी दी तो दूसरी तरफ सनातन के अपमान पर विपक्ष को भी लताड़ा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती परीक्षाओं में नकल और अनियमितताओं के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर आज तीखा हमला बोला। सोमवार 3 अगस्त को राजधानी देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान धामी ने कहा कि NDA शासित राज्यों में भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में सरकार ने ‘नकल माफिया’ के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा और नकल विरोधी कानून लागू किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन के अपमान पर विपक्ष को लगाई लताड़ (फोटो -https://x.com/pushkardhami​)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन के अपमान पर विपक्ष को लगाई लताड़ (फोटो -https://x.com/pushkardhami)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भर्ती परीक्षाएं तय कैलेंडर के अनुसार पूरी की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। धामी ने इस दौरान झारखंड और पंजाब का विशेषतौर पर उल्लेख करते हुए विपक्षी शासित राज्यों पर भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए।

End of Feed