NCR में प्रदूषण पर सख्ती; गुरुग्राम-फरीदाबाद में पॉल्यूशन के खिलाफ एक्शन प्लान की सरकार ने की समीक्षा

NCR News: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने NCR में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद के एक्शन प्लान की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में लेगेसी वेस्ट, ट्रैफिक जाम, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति और बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर चिंता जताई गई। साथ ही हरियाली बढ़ाने और अच्छी पहलों को दोहराने पर बल दिया गया। आइए जानते हैं विस्तार में।

NCR Air Pollution: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने NCR में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद के एक्शन प्लान की उच्चस्तरीय समीक्षा की। यह इस कड़ी की दूसरी बैठक थी, जिसमें तय मानकों और पहले से तय प्लान के तहत प्रगति का आकलन किया गया। मंत्री ने यह साफ निर्देश दिए कि कागजी योजनाओं के बजाय जमीनी स्तर पर दिखने वाले काम किए जाएं।

ncr air pollution action plan review

प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

लेगेसी वेस्ट, ट्रैफिक पर चिंता

बैठक में मंत्री ने लेगेसी वेस्ट, ट्रैफिक जाम, ग्रामीण सड़कों की खराब हालत और शहरी से सटे इलाकों में इमारतों से जुड़े नियमों (Building Bye-laws)के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड इंस्पेक्शन करने, पॉल्यूशन हॉटस्पॉट चिह्नित करने और कारणों के लिहाज से सुधार के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

End of Feed