29 महानगर पालिका चुनावों में NCP शरद पवार को करारी हार, 18 महानगर पालिकाओं में जीरो पर अटकी पार्टी

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिका चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी का देखने को मिला। 29 महानगर पालिका में से पार्टी को 18 महानगर पालिका में एक भी सीट हासिल नहीं हुई। यह एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी के लिए यह चिंता का विषय है।

महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिका चुनावों में एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) को बड़ा झटका लगा है। शहरी इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। कई प्रमुख महानगर पालिकाओं में पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। 29 में से 18 महानगर पालिका में पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। यह पार्टी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

​Sharad Pawar

शरद पवार (फाइल फोटो | PTI)

इन सीटों पर खाता नहीं खोल पाई पार्टी

एनसीपी शरदचंद्र पवार पार्टी को नवी मुंबई, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर जैसी प्रमुख महानगर पालिकाओं में जीरो सीटें मिली हैं। वहीं उल्हासनगर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, मालेगांव, धुले, जलगांव, कोल्हापुर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, अमरावती, चंद्रपुर, जालना और इचलकरंजी महानगर पालिकाओं में भी पार्टी अपना खाता नहीं खोल पाई।

End of Feed