Chhattisgarh पुलिस पर हमला! थाना प्रभारी की गाड़ी को बम से उड़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2024, 02:13 PM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक थाना प्रभारी की गाड़ी को विस्फोट कर उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक बाल-बाल बचे हैं। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक सुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय सुरक्षित हैं।

crimee

बीजापुर में पुलिस पर हमला

बाजीपुर जाने के दौरान हमला

अधिकारी के अनुसार फरसेगढ़ के थाना प्रभारी मसीह प्रधान आरक्षक संजय के साथ शासकीय कार्य से बीजापुर जा रहे थे और जब वह कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब पहुंचे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि फरसेगढ़ थाने के पुलिस कर्मियों और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को आज गश्त के लिए इसी क्षेत्र में रवाना किया गया था।

End of Feed