दंतेवाड़ा: जिले में नक्ललियों का आतंक जारी है। सोमवार को संदिग्ध नक्सलियों ने निर्माण कार्यों में लगे कम से कम 14 वाहनों और मशीनों को आग लगा दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना भांसी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली कैंप नामक स्थान पर देर रात करीब 1:30 बजे हुई।
नक्ललियों ने गाड़ियों को लगाई आग
40-50 अज्ञात लोगों ने किया अटैक
अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 40-50 अज्ञात लोग, जो आम नागरिकों की वेशभूषा में थे तथा जिनमें से कुछ हथियारबंद थे, मौके पर पहुंचे और वहां खड़े ट्रकों, पोकलेन और जेसीबी मशीनों सहित 14 वाहनों और मशीनों को आग लगा दी।पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी निर्माण कंपनी के 13 वाहन और मशीनें दंतेवाड़ा और बचेली के बीच सड़क निर्माण में लगे हुए थे, वहीं एक पानी का टैंकर रेलवे के कार्य में लगा हुआ था।
