बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की है। वहीं DSGMC ने AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

Delhi Protest: दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (NAPA) ने प्रदर्शन के दौरान सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई, पगड़ी उतारने और महिला प्रदर्शनकारियों से दुर्व्यवहार के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने गुरुद्वारा परिसर में कथित राजनीतिक नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। कमेटी ने अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान करने की अपील की है।

bangla sahib gurudwara

NAPA ने बंगला साहिब मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की (फाइल फोटो | Incredible India)

AAP कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि AAP से जुड़े लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में प्रदर्शन किया और राजनीतिक नारे लगाए, जिससे धार्मिक माहौल और मर्यादा प्रभावित हुई। DSGMC के मुताबिक, गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप किया। कमेटी ने वीडियो के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

End of Feed