Nalanda Crime: 5400 बोतलें, 2 ट्रक और एक XUV… नालंदा में पुलिस ने खोला शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का राज

Nalanda Crime: बिहार के नालंदा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वेना थाना क्षेत्र के रेलवे यार्ड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दो मिनी ट्रक और एक XUV कार से करीब 3100 लीटर शराब जब्त की गई।

Nalanda Crime: बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नालंदा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर वेना थाना क्षेत्र के रेलवे यार्ड के पास छापेमारी कर अवैध शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो मिनी ट्रक और एक लग्जरी XUV कार जब्त की है, जिनमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

Nalanda crime

नालंदा में पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब यार्ड के पास संदिग्ध हालत में खड़े वाहनों की गहन तलाशी ली गई, तो उनके अंदर से करीब 3100 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद की गई कुल 5,447 बोतलों में विभिन्न नामचीन ब्रांड्स की व्हिस्की और बीयर शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की मौजूदगी से साफ है कि तस्कर क्षेत्र में आपूर्ति की एक बड़ी साजिश रच रहे थे।

End of Feed