नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना; व्यक्ति ने भांग खाकर दो दिन तक किया मासूमों के साथ गलत काम

नालंदा में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। चोरी के आरोप में दो मासूम भाई-बहन को कैद कर उनके साथ मारपीट और गलत काम किया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही बच्चों को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Nalanda News: नालंदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दो मासूम बच्चों को दो दिनों तक सिक्कड़ से जकड़कर रखा और बंधक बनाकर मारा-पीटा तथा उनके साथ गलत काम किया। मामला तब उजागर हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

Two Children Held Captive, Beaten and Abused in Nalanda

नालंदा में दो बच्चों को बंधक बनाकर पीटा गया और उनके साथ गलत काम किया गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को मुक्त कराकर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल ले गई। अस्पताल में बच्चों ने बताया कि उन पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें कैद किया गया और भाई-बहन दोनों को लगातार मारपीट और शोषण का शिकार होना पड़ा। बालक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से खबर मिली थी कि दो मासूम भाई-बहन के साथ हिंसा की जा रही है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई

End of Feed