नागपुर में हुए भीषण धमाके में अबतक 18 की मौत; CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश; मुआवजे का भी ऐलान

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि घायलों को तत्काल नागपुर शिफ्ट किया कर दिया गया है।

Nagpur Explosion

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि विस्फोटक फैक्ट्री में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही संबंधित कंपनी भी मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

End of Feed