Nagpur Solar Company Blast: सोलर कंपनी में भयंकर धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2023, 05:23 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल हैं। मृतकों के परिजनों को शिंदे सरकार पांच-पांच लाख रुपये देगी।

नागपुर: जिले के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय यह ब्लास्ट हुआ है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष समेत 9 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। एसपी नागपुर ग्रामीण हर्ष पोद्दार ने यह जानकारी दी है।

Nagarpur Solar Company Blast

नागपुर के सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में ब्लास्ट

अधिकारियों के मुताबिक, यह सोलर कंपनी नागपुर में अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका रविवार की सुबह 9 बजे उस वक्त हुआ जब एक्सप्लोज़िव पैक किए जाने का काम चल रहा था। यह ब्लास्ट बहुत तेज था, जिससे वहां मौजूद मजदूर गंभीर रूप से जल गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत के साथ तीन लोग घायल हैं। घटना के बाद मजदूरों के परिजन भी बड़ी संख्या में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के मुख्य गेट पर आकर इकट्ठा हो गए हैं। बचाव राहत के लिए टीमें कार्य कर रही हैं।

End of Feed