Nagpur News: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटी की हालत गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 08:57 PM IST

नागपुर के वर्धा रोड पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक दंपति हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा नागपुर के वर्धा रोड पर हुआ, जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। उनके साथ में 13 वर्षीय बेटी भी थी। जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Accident News

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जामथा में एक गोदाम के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिलीप लेंडे (45) तथा उनकी पत्नी सारिका (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा दंपती की बेटी लावण्या अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। अस्पताल ले जाने के दौरान दिलीप और सारिका की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने का प्रयास जारी है। हिंगना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

End of Feed