Nagpur Accident: ओवरटेकिंग बनी मौत की वजह! ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन, हादसे में गई एक की जान

Nagpur Accident: नागपुर में स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने ओवरटेकिंग को कोशिश की। इस दौरान स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से दोनों ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

Nagpur Accident: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दर्दनाक हादसे की सूचना मिली है। यहां ओवरटेक करने के दौरान एक भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में भाई तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बहन की मौत हो गई है। ये दर्दनाक हादसा बेसा रोड का बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

End of Feed