भूसे के ढेर के नीचे छिपाए थे 3.28 करोड़ रुपये, नागपुर में 3.74 करोड़ की लूट के मामले में 2 गिरफ्तार

नागपुर में 3.74 करोड़ रुपये की लूट के बाद आरोपियों ने बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे तीन बोरियों में पैसे छिपाए थे। पुलिस ने 3.28 करोड़ रुपये बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur, Maharashtra) में करोड़ों रुपये की लूट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी के कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर बदमाश 3 करोड़ 74 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लूट के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए करोड़ों रुपये मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले (Balaghat) के एक खेत में भूसे के ढेर के नीचे छिपा दिए। हालांकि, नागपुर पुलिस ने उनकी इस चालाकी का पता लगा लिया। पुलिस ने खेत से तीन बोरियां बरामद की हैं, जिनमें 3 करोड़ 28 लाख रुपये रखे हुए थे। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह अन्य की तलाश जारी है।

Nagpur Robbery Case

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Times Now Navbharat)

18 नवंबर को दिया था लूट की वारदात को अंजाम

यह पूरी घटना नागपुर के शांति नगर पुलिस थाना क्षेत्र के तुलसीनगर इलाके की है। यहां 18 नवंबर की सुबह धान और फाइनेंस का कारोबार करने वाले व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों को बदमाशों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने कर्मचारियों पर चाकू से हमला किया और नकदी से भरी SUV लेकर फरार हो गए। इस वारदात में कुल 3 करोड़ 74 लाख रुपये लूटे गए थे। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

End of Feed