Nagapur में नशे में धुत महिला चालक ने 2 लोगों को कुचला, दर्दनाक मौत; फिर किया आत्मसमर्पण

नागपुर में मर्सिडीज कार से दो लोगों को कुचलने की आरोपी महिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 25 फरवरी को राम झूला पुल पर हुई थी। मालू ने कथित तौर पर शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी-

KEY HIGHLIGHTS
  • 25 फरवरी की घटना
  • नशे में महिला ने 2 लोगों को कुचला
  • मर्सिडीज चालक ने किया आत्मसमर्पण

Nagapur: महाराष्ट्र के नागपुर में मर्सिडीज कार से दो लोगों को कुचलने की आरोपी महिला ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है ।अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। महिला रितिका उर्फ रितु मालू सोमवार को शहर के एक पुलिस थाने में पहुंची जहां पूछताछ के बाद शाम को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना 25 फरवरी को राम झूला पुल पर हुई थी। मालू ने कथित तौर पर शराब के नशे में लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

nagapur

प्रतिकात्मक तस्वीर

महिला चालक ने 2 को कुचला

End of Feed