Muzaffarpur News: उम्र हो गई है, फेल हो गया तो शादी टूट जाएगी; पास कर दो गुरुजी, गुरु दक्षिणा में मिठाई दूंगा

Muzaffarpur News: अजब बिहार के गजब स्टूडेंट्स ने एग्जाम में लिखे अद्भुत उत्तर। मास्टर जी! इस बार आपने पास नहीं किया तो शादी नहीं होगी। मेरी उम्र भी हो गई है। पास हो गया तो गुरु दक्षिणा में मिठाई दूंगा। यही नहीं एक छात्र ने तो उत्तर में पद्मावत के लेखक का नाम डॉ. राजेंद्र प्रसाद लिख दिया।

Muzaffarpur News: परीक्षा में पास होने के लिए छात्र क्या-कुछ नहीं करते हैं। होनहार छात्र जहां कड़ी मेहनत करके अपने ज्ञान के दम पर शिक्षकों को रिझाते हैं, वहीं फिसड्डी छात्र एग्जाम्स में भी तिकड़म भिड़ाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र 2024-28 की परीक्षा में।

Bihar exam copy

एग्जाम्स में छात्रों ने दिए अद्भुत उत्तर

यहां छात्रों ने जिस तरह से अजीबोगरीब उत्तर दिए हैं, उनसे कॉपी जांचने वाले शिक्षक भी हैरान हैं। कई छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर में अनावश्यक बातें लिखी हैं। उदाहरण के लिए, एक छात्र ने प्रश्न के उत्तर में पूरा का पूरा प्रेम पत्र ही छाप दिया, जबकि दूसरे ने लिखा कि अगर वह इस बार पास नहीं हुए तो उसकी शादी रुक जाएगी।

End of Feed