Muzaffarnagar: स्कूल में खेलकूद के दौरान 10 साल के बच्चे की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी क्षेत्र में स्कूल खेल कार्यक्रम के दौरान चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र निहाल की अचानक गिरकर मौत हो गई। डॉक्टरों ने कार्डियक अटैक की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रायपुर नगली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित खेलकूद कार्यक्रम के दौरान एक 10 वर्षीय मासूम छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अहोई अष्टमी के पावन व्रत से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया है ।

muzaffarnagar news

स्कूल में खेल प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा

दौड़ के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिरा मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया था। कक्षा चार का छात्र निहाल भी स्कूल के खेलकूद कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा था। इसी दौरान दौड़ लगाते वक्त अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेलते-खेलते चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। छात्र के अचानक बेहोश होकर गिरने पर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल शिक्षकों और प्रबंधन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मासूम को उपचार के लिए एम्बुलेंस से खतौली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेगराजपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट होना बताया है।

End of Feed