मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े छात्रा से बदसलूकी, विरोध करने पर युवक ने मारा थप्पड़, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बुढ़ाना कस्बे में हुई यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Muzaffarnagar Schoolgirl Harassment Case

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 1 अक्टूबर की सुबह की बताई जा रही है। छात्रा अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बुढ़ाना कस्बे में एक युवक ने सड़क पर उसका रास्ता रोककर उसके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा।

End of Feed