Muzaffarnagar: पूर्व मंत्री का बेटा मां-बेटी से छेड़छाड़ में हुआ गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

Muzaffarnagar News: पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी को पुलिस ने छेड़छाड़ के केस में गिरफ्तार किया है। आर्यमन रघुवंशी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गलत व्यवहार करते दिख रहे हैं।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पूर्व मंत्री के बेटे और उसके दोस्त पर मां-बेटी के साथ सड़क पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही दोनों को जमानत मिल गई, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रभावशाली लोगों के प्रति पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Sudhir Balyan son Aryaman Raghuvanshi

पूर्व मंत्री सुधीर बालियान का बेटा छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

मां-बेटी का रास्ता रोककर की छेड़खानी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक मां और उसकी बेटी रात के खाने के बाद अपने घर के पास टहलने निकली थीं। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो युवक उनके पास आए और कथित तौर पर रास्ता रोककर अभद्र टिप्पणियां करने लगे। आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। शोर-शराबा सुनकर जब पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और वहां से फरार हो गए।

End of Feed