मुंबई में मानसून मेहरबान, सात जलाशयों में 54% से ज्यादा पानी जमा; पानी संकट की चिंता घटी

मुंबई में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से शहर को पानी देने वाले सात जलाशयों का जल भंडारण बढ़कर 54.05% पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में इसमें 1.66% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगर बारिश जारी रही तो आने वाले दिनों में जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है।

Mumbai Rain Update: सक्रिय मानसून की बारिश ने मुंबईकरों को बड़ी राहत दी है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सात प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे तक इन सभी जलाशयों में कुल जल भंडारण बढ़कर 54.05 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.66 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Mumbai water

मानसूनी बारिश से मुंबई के जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

End of Feed