प्रिंस विलियम के मुंबई दौरे से पहले ट्रैफिक अलर्ट, 16 से 19 नवंबर तक बंद रहेंगी कई सड़कें, देख लें एडवाइजरी

Mumbai Traffic Advisory: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन के मुंबई दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे 16 से 19 नवंबर के बीच अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

Mumbai Traffic Advisory: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन मुंबई का दौरा करने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए ट्रॉफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने साउथ मुंबई के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंधों, सड़क बंद करने और पार्किंग पर पाबंदियों का ऐलान किया है। यह प्रतिबंध 16 से 19 नवंबर तक लागू रहेंगे।

Prince William

भारत दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (फाइल फोटो)

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रिंस विलियम और कैथरीन 16 से 18 नवंबर तक मुंबई में रहेंगे। इस दौरान वे अर्थशॉट प्राइज समिट और अवॉर्ड नाइट में शामिल होंगे। उनके दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

End of Feed