मुंबई के 9 नामी रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, कहीं किचन में कॉकरोच तो कहीं चूहों की मौजूदगी

मुंबई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 नवंबर को दक्षिण मुंबई के 9 रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। जांच में गंदगी, खाद्य पदार्थों का गलत भंडारण, कॉकरोच, चूहे और जरूरी प्रमाणपत्रों की कमी मिली।

Mumbai News: मुंबई में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का उल्लंघन करने पर दक्षिण मुंबई के 9 नामी रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इनके लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं। टीम द्वारा 17 नवंबर को की गई जांच में इन प्रतिष्ठानों में गंदगी, खाने की चीजों के गलत तरीके से रखरखाव, कीटों की मौजूदगी और जरूरी दस्तावेजों की कमी जैसी गंभीर खामियां सामने आईं।

mumbai restaurant license

मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 9 रेस्टोरेंट पर कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

इन रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड

लाइसेंस सस्पेंड किए गए प्रतिष्ठानों में कैफे आइडियल (कोलाबा), आइकॉनिक चेतना रेस्टोरेंट (काला घोड़ा), अल अरबियन एक्सप्रेस यानी मियां कबाब (फोर्ट), चुल्हा रेस्टोरेंट (कफ परेड), नेचुरल आइसक्रीम (चर्चगेट), श्रेययोग रेस्टोरेंट (फोर्ट), गुप्ता फ्रूट जूस सेंटर (नरीमन पॉइंट), प्रकाश डोसा (फोर्ट) और सौरभ होटल्स (कोलाबा) शामिल हैं।

End of Feed