Weather Update: मुंबई में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 09:24 PM IST

Weather Update: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून दस्तक देने जा रहा है। आईएमडी ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बीएमसी ने कहा कि अगले 24 घंटों के लिए मुंबई के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान को ऑरेंज अलर्ट में अपग्रेड किया गया।

Weather Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून का आगमन होने जा रहा है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई। मानसून महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग तक पहुंच चुका है और इसके अगले 48 घंटे में आगे बढ़ने तथा मुंबई में दस्तक देने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि अगले 24 घंटों के लिए मुंबई के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान को ऑरेंज अलर्ट में अपग्रेड किया गया।

Rain Alert in mumbai

मुंबई में भारी बारिश का अनुमान (तस्वीर-PTI)

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।

End of Feed