बादलों की मेहरबानी से मायानगरी जलमग्न, मुंबई को पानी पिलाने वाले बांध हो सकते हैं ओवरफ्लो! जानें कितना वाटर लेवल

मायानगरी मुंबई के पास स्थित 7 बांध ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। बीएमसी के मुताबिक, अत्यधिक बारिश के कारण वैतरणा बांध, तानसा बांध, भातसा बांध और मोदक सागर बांध समेत 7 बांधों में पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

मुंबई : महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। सामान्य से अत्यधिक वर्षा होने के कारण जलाशयों और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। खासकर, मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली सात झीलों (डैम) के जल स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक, इन जलाशयों में कुल जल भंडार अब उनकी संयुक्त क्षमता का 75.79 प्रतिशत है, जो सोमवार, 14 जुलाई तक 10,96,952 मिलियन लीटर था। इसमें धीरे-धीरे और वद्धि हो रही है। अगर, पानी के स्तर तेजी से बढ़ता है तो अतिरिक्त पानी का क्या होगा?

Modak Sagar Lake

मोदक सागर डैम (तस्वीर साभार -@mybmc)

किस झील में कितना पानी?

मुंबई शहर में आबादी का बड़ा ग्राफ है, लिहाजा यहां पेयजल की आपूर्ति के लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम करने होते हैं। इसलिए पानी की आपूर्ति करने के वैतरणा, मोदक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी झीलों में बारिश का पानी एकत्र किया जाता है, जो जुलाई की शुरुआती बारिश में ही ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। इनमें से मोदक सागर 100 प्रतिशत पर पूरी क्षमता तक पहुंच गया है, इसके बाद मध्य वैतरणा 93.09 प्रतिशत, तानसा 81.66 प्रतिशत, ऊपरी वैतरणा 76.64 प्रतिशत, भटसा 66.61 प्रतिशत, तुलसी 51.69 प्रतिशत और विहार 49.16 प्रतिशत पानी का भंडारण हो चुका है।

End of Feed