Vande Bharat Express: शिरडी जाने के लिए ये वंदे भारत ट्रेन है सबसे बेस्‍ट, जानें टाइमिंग से लेकर पूरा शेड्यूल

CSMT-Shirdi Vande Bharat: एक वंदे भारत एक्‍सप्रेस शिरडी जाने के लिए भी उपलब्ध है, जो कि, मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से शिरडी साईंनगर के बीच चलती है।

CSMT-Shirdi Vande Bharat: वंदे भारत एक्‍सप्रेस देश की पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन है। भारत सरकार और रेलवे की ओर से देश के प्रमुख शहरों को वंदे भारत एक्‍सप्रेस से जोड़ा जा रहा है। प्रत्‍येक राज्‍य में तीर्थस्‍थानों पर जाने वाले यात्रियों में भी वंदे भारत को लेकर खासा क्रेज नजर आ रहा है। अयोध्‍या, वाराणसी, हर‍िद्वार, वैष्‍णो देवी और पुरी जैसे तीर्थ स्‍थानों को वंदे भारत की कनेक्टिविटी मिल चुकी है। इसी कड़ी में एक वंदे भारत एक्‍सप्रेस शिरडी जाने के लिए भी उपलब्ध है, जो कि, मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से शिरडी साईंनगर के बीच चलती है।

​Mumbai Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Shirdi, Amazing Video of Vande Bharat Express, Shocking Video of Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Delhi to Mumbai, Delhi to Mumbai Vande Bharat Express, trending Video of Vande Bharat Express on facebook, trending Video of Vande Bharat Express on instagram, trending Video of Vande Bharat Express on youtube, northern railway,Train,Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्‍सप्रेस।

गौरतलब है कि, सीएसएमटी वंदे भारत एक्‍सप्रेस का उद्घाटन पिछले वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया था। शिरडी जाने वाले ये वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन नं. 22223 सुबह 6.20 बजे सीएसएमटी से चलती है और सुबह ही 11:40 बजे शिरडी पहुंचा देती है। इसके बाद यही एक्‍सप्रेस ट्रेन नं. 22224 शिरडी से शाम 5:25 बजे रवाना होती है और 10 बजकर 50 मिनट पर वापस मुंबई वापस पहुंचती है। फरवरी में शुरुआत के बाद अगस्‍त में सीएसएमटी-शिरडी साईंनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में कल्याण स्टेशन का हॉल्‍ट स्‍टेशन जोड़ा गया था।

End of Feed