Valentine's Day 2023: अपने वैलेंटाइन डे को बनाएं खास, पार्टनर संग मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज पर करें सेलिब्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:26 AM IST

Valentine's Day 2023: अगर आप अपने वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं कि क्रूज लाइनर से सफर करना एक सही विकल्प है। यह न केवल आपके पार्टनर के लिए एक सरप्राइज होगा बल्कि आपको एक अच्छा वेकेशन भी देता है। इसके लिए आपको 7 से 8 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब के खर्च करने होंगे। जिसमें आपको क्रूज में खाने के साथ जलपान और नाश्ता मिलता है। क्रूज से मुंबई से गोवा का सफर लगभग 14 घंटे का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रूज लाइनर पर बनाएं अपने वैलेंटाइन डे को खास
  • 7 से 8 हजार रुपए है प्रतिदिन का खर्चा
  • मुंबई से गोवा का सफर लगभग 14 घंटे का


Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और अच्छा करना चाहते हैं तो क्रूज से मुंबई से गोवा और गोवा से मुंबई जा सकते हैं। यह न केवल आपके दिन को स्पेशल बना देगा, बल्कि आपके पार्टनर को भी खुश कर देगा। मुंबई में ऐसे बहुत से क्रूज चलते हैं जो मुंबई से गोवा, लक्षद्वीप और मालदीव के लिए जाते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने के साथ एक अच्छे वेकेशन पर भी जा सकते हैं। भारत में बीते कुछ वक्त से क्रूजिंग कल्चर की शुरुआत हुई है। वैलेंटाइन डे पर क्रूज लाइनर से सफर करना एक सही विकल्प है।

Mumbai News

मुंबई गोवा क्रूज लाइनर पर मनाएं वैलेंटाइन डे (फाइल फोटो)

क्रूज लाइनर में सफर कैसे करें इसको लेकर अभी तक भी बहुत से लोगों के अंदर सवाल होते हैं। तो परेशान मत हों हम आपको बताते हैं कि आप कैसे क्रूज लाइनर में टिकट बुक कर अपने सफर को अंजाम दे सकते हैं। क्रूज लाइनर का टिकट भी हवाई जहाज के टिकट की तरह ही बुक होता है।

End of Feed