उद्धव ठाकरे का ECI पर निशाना, पूछा- क्या सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर है चुनाव आयोग

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग से पूछा, "सुप्रीम कोर्ट के ऊपर 6 महीनों में 45 लाख मतदाताओं की वृद्धि कैसे हुई?"

Mumbai: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को एक तीखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग अब सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर हो गया है?

uddhav thackeray pti

45 लाख वोटरों के जुड़ने पर पूछा सवाल (फाइल फोटो | PTI)

भ्रष्टाचार और चुनाव में गड़बड़ी को लेकर उठाए सवाल

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन हुआ, जिसमें जनता और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सबूत दिए जाने के बावजूद राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, दिल्ली में जब INDIA गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

End of Feed