मुंबई

Nagpur: चेहरे पर उड़ा रहा था धुआं, विरोध करने पर प्रॉपर्टी डीलर को मारा चाकू, हालत गंभीर

Nagpur Crime: नागपुर शहर में दुकान पर सिगरेट का धुआं चेहरे पर उड़ाने को लेकर विरोध करने पर एक प्रॉपर्टी डीलर के छाती में चाकू घोंपा। इस हमले में व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

नागपुर में सिगरेट पीने का विरोध करने पर व्यक्ति को मारा चाकू (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Nagpur Crime: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाने का विरोध करना एक प्रॉपर्टी डीलर को महंगा पड़ गया, जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपी ने उसकी छाती में चाकू मार दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर इलाके में रविवार रात को यह घटना हुई थी और पीड़ित ललित गणेश मोहादिकर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिगरेट पीने को लेकर व्यक्ति पर चाकू से हमला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रात करीब 10:30 बजे सैयद साबिर (35) की पान की दुकान पर गया था। दुकान पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे और उनमें से एक ने जानबूझकर मोहादिकर के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया, जिससे उनके बीच कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि कहासुनी के बाद मामला तेजी से बिगड़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर मोहदिकर पर लाठियों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जब मोहादिकर ने अपनी मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उसे गाड़ी से धक्का दे दिया और फिर उनमें से एक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। मोहादिकर को सरकारी मायो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यशोधरा नगर पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और दुकान मालिक साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article