मुंबई

कपिल शर्मा की बढ़ाई सिक्योरिटी, कनाडा के 'कैप्स कैफे' पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

Kapil Sharma Security: ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हाल ही में खुले कपिल शर्मा के रेस्तरां 'कैप्स कैफे' पर आठ अगस्त को गोलीबारी की गई थी। यह एक महीने से भी कम समय में इस रेस्तरां पर गोलीबारी की दूसरी घटना थी।

Image

कॉमेडियन कपिल शर्मा (फोटो:Facebook)

Kapil Sharma Security: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करायी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कपिल शर्मा को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई है, ताकि उनकी हिफाजत सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, अधिकारी ने हास्य कलाकार के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, 'हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं, ताकि शहर में कोई अप्रिय घटना न घटे।' जब उनसे यह पूछा गया कि क्या अभिनेता के परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षा प्रदान की गई है, तब उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। इससे पहले, 'कैप्स कैफे' को 10 जुलाई को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ओशिवरा में हास्य कलाकार के घर पहुंची थी।

कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां का उद्घाटन चार जुलाई को हुआ था।सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।

'ऐसी चीजें अक्सर मीडिया का ध्यान खींचने के लिए की जाती हैं'

इस वीडियो में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बता रहे एक व्यक्ति ने रेस्तरां पर हमले की जिम्मेदारी ली है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले 50 प्रतिशत से ज्यादा पोस्ट की सत्यापन की जरूरत होती है, चाहे वे असली हों या एआई द्वारा उत्पन्न। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें अक्सर मीडिया का ध्यान खींचने के लिए की जाती हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article