मुंबई में आज फिर परेशान हुए यात्री, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, जानें वजह

Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सिग्नल में आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Mumbai News: मुंबई में एक बार फिर रेल सेवाएं प्रभावित हुई है। लेकिन इस बार निर्माण कार्य की वजह से नहीं बल्कि सिग्नल में खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आ गई, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ा। रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Mumbai Local

मध्य रेलवे की ट्रेन से सेवाएं हुईं प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि तड़के चार बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली ‘स्लो लाइन’ पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई। मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब छह बजे तक सिग्नल को ठीक कर दिया गया।

End of Feed