BMC Budget 2025 Highlights: बीएमसी कमिश्नर ने पेश किया 74,366 करोड़ रुपये का बजट, जानें क्या है मुंबईकरों के लिए खास

BMC Budget 2025 Highlights: मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आज साल 2025-26 का बजट पेश किया गया। बीएमसी कमिश्ननर ने इस साल के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल 2024-25 के लिए बीएमसी का 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट था।

BMC Budget

बीएमसी बजट 2025

BMC Budget 2025 Highlights: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बीएमसी ने आज यानि 4 फरवरी, दिन मंगलवार को अपना वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। यह बजट नगर निगम बीएमसी के कमिश्नर भूषण गगरानी के द्वारा पेश किया गया है। कमिश्नर भूषण गगरानी ने वर्ष 2025-26 के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल यानि साल 2024-25 के लिए बीएमसी ने 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। पिछले साल के बजट की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 का बीएमसी बजट 14.19% अधिक है।

भारत के सबसे अमीर महानगर पालिका बीएमसी का बजट देश के कई राज्यों से बड़ा होता है। मुंबई के लोगों को बीएमसी के बजट से बड़ी उम्मीदें होती है। बीएमसी मुंबई के लोगों को सड़क, पानी, साफ-सफाई, शौचालय, स्वास्थ्य, परिवहन, फ्लाईओवर, टूरिज्म, ब्रिज, शिक्षा और गार्डन जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराती है। बीएमसी में पिछले तीन साल से चुनाव न होने की वजह से लगातार तीसरी बार बीएमसी कमिश्नर ने बीएमसी बजट की घोषणा की है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस साल मुंबई बीएमसी के चुनाव होने वाले है। आइए जानते हैं कि इस साल के बजट में क्या खास होने वाला है:

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट

  • देश की सबसे अमीर महानगर पालिका मुंबई बीएमसी का बजट घोषित किया।
  • बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने साल 2025-26 के लिए 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
  • पिछले साल 2024-25 मुंबई बीएमसी का बजट 65180.79 पेश किया गया था।
  • साल 2024-25 के बजट की तुलना में इस साल बीएमसी का बजट 14.19% अधिक है।
  • बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में बेस्ट (BEST) के लिए 1000 करोड़ रुपये के अनुदान का आवंटित किया है।
  • बीएमसी ने पर्यावरण विभाग के लिए 113 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
  • बीएमसी ने मुंबई के स्कूलों में फर्नीचर को अपग्रेड करने के लिए 12 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया। स्कूल में पुराने फर्नीचर की जगह 24,170 नए एमडीएफ डेस्क और 39,178 बेंच लगाई जाएंगी।
  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर का बजट अनुमान ₹5200 करोड़ प्रस्तावित है।

1. फायर ब्रिगेड रेवेन्यू - 2025-26 के लिए अनुमानित रेवेन्यू ₹759.18 करोड़ है, जो 2024-25 में प्राप्त ₹480.33 करोड़ से अधिक है।

2. लाइसेंस विभाग रेवेन्यू - 2025-26 के लिए अनुमानित रेवेन्यू ₹362 करोड़ है, जो 2024-25 में गिरावट से उबर रहा है।

3. राज्य सरकार से लंबित बकाया - 31 दिसंबर 2024 तक ₹9750.23 करोड़ बकाया है, जिसमें शिक्षा अनुदान के लिए ₹6581.14 करोड़ शामिल हैं।

4. रेवेन्यू एक्सपेंडिचर- 2025-26 के लिए संशोधित व्यय ₹31204.53 करोड़ है, जो अनुमानित ₹28763.94 करोड़ से कम है।

5. संपत्ति कर - 2025-26 के लिए अनुमानित संग्रह ₹5200 करोड़ है, जिसमें 31 मार्च 2024 तक ₹22565.38 करोड़ बकाया है।

6. जल और सीवरेज शुल्क - 2025-26 के लिए अनुमानित राजस्व ₹2363.15 करोड़ है, जो 2024-25 में प्राप्त ₹1141.56 करोड़ से अधिक है।

7. निवेश पर ब्याज - 2025-26 के लिए अनुमानित राजस्व ₹2283.89 करोड़ है, जो 2024-25 से थोड़ा अधिक है।

BMC के मुंबई मे इन प्रोजेक्ट का काम जारी

  • गोपाल कृष्ण गोखले ब्रिज, अंधेरी का पुनर्निर्माण मे पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, दूसरा चरण अप्रैल 2025 तक पूरा होने की योजना है।
  • नेहरू साइंस सेंटर को डॉ. एनी बेसेंट रोड से जोड़ने के लिए पैदल अंडरपास (PUP) का निर्माण शुरू है जिसका 14% काम पूरा हुआ है।
  • महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास केशवराव खाडये मार्ग पर केबल स्टेड ROB का विस्तार का 35% काम पूरा हुआ है।
  • महालक्ष्मी ब्रिज के दक्षिण भाग से N. M. जोशी मार्ग तक नई सड़क और डायवर्जन का निर्माण का काम 10% काम पूरा हुआ है।
  • मुंबई सेंट्रल और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज (ROB) का पुनर्निर्माण का 5% काम पूरा हुआ है।
  • जुहू वर्सोवा जंक्शन से डी. एन. नगर, बारिवाला रोड तक फ्लाइओवर का निर्माण 3% काम पूरा हुआ है।
  • ओशिवारा नाला पर S.V. रोड पर जर्जर यातायात पुल को ध्वस्त कर नया पुल (फेज-II) बनाने का कार्य अब तक 2% पूरा हुआ है।
  • मृणालताई गोरे फ्लाइओवर का राम मंदिर रोड से रिलीफ रोड तक विस्तार (P/South वार्ड) का काम 65% पूरा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Rakesh Kamal Trivedi author

    20 सालों से अधिक टीवी पत्रकारिता के अनुभव के साथ वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के डिप्टी न्यूज एडिटर पद पर कार्यरत हैं। अपराध जगत और शोध पत्रकारि...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited